अंडर-19 एशिया कप विजेता : भारत बनाम श्रीलंका U19 एशिया कप फाइनल
जैसे आप जानते है की भारतीय टीम 23 दिसंबर से अंडर - 19 एशिया कप 50 ओवर टूर्नामेंट खेल रही है और इस टूर्नामेंट की शुरुआत भारतीय टीम ने हार के साथ की थी तो वही इस का अन्त फाइनल मे जीत कर किया है| इस समय इंडियन टीम श्रीलंका के साथ फाइनल खेल रही है| फाइनल मे भारतीय टीम ने श्रीलंका को बुरी तरह कम स्कोर पर समेट कर रख दिया है |
भारत बनाम श्रीलंका अंडर 19 एशिया कप 2021 मैच विवरण
एशिया कप मे सभी टीमों को 2 ग्रुप मे बाटा गया है जिस मे भारतीय टीम ग्रुप A मे है और भारतीय टीम फाइनल मैच श्रीलंका दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मे खेल रही है जिस मे भारतीय टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है|
अंडर -19 एशिया कप फाइनल मैच में चमके भारतीय टीम के सितारे - विक्की ओस्तवाल,कौशल तांबे
अंडर -19 एशिया कप फाइनल में भारतीय टीम सितारों ने श्रीलंका की टीम को हरा कर 8 वी बार एशिया अंडर 19 कप का खिताब अपने नाम कर लिया है | फाइनल मे टीम इंडिया का मुकाबला था श्रीलंका की टीम से इस मुकाबला मे श्रीलंका की टीम पहले बैटिंग करने के लिए उतरी लेकिन भारतीय टीम के तेज गेंदबाजो ने श्रीलंका की नाक मे दम कर दिया चाहे राजवर्धन की बात करे या चाहे रवि कुमार की बात करे इन सभी ने शानदार गेंदबाजी की लेकिन सबसे शानदार प्रदर्शन विक्की ओस्तवाल ने 11 रन दे कर 3 विकेट झटके इस के बाद कौशल तांबे ने भी 2 विकेट झटके | हालत इतनी खराब हो गयी थी श्रीलका की टीम की उन्होंने 70 रन पर 7 वविकेट्स गवा दिये थे |
बारिश ने रोका मैच IND U19 vs SL U19 अंडर -19 एशिया कप फाइनल
अचानक बारिश ने मैच के बीच में खलल डाला तो आप यह कह सकते है की पहले भारतीय गेंदबाज बरसे फिर बादल बरसे लेकिन मैच रुका तो भारत को डकवर्थ-लुईस नियम के हिसाब से जो स्कोर बनाने का मौका मिला वो था 106 रन|
भारत लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरा लेकिन भारत को बहुत जल्दी ही पहला झटका लगा जब Harnoor Singh Pannu सिर्फ 5 रन बना कर आउट हो गए |
इस से श्रीलंका की टीम को उम्मीदे बढ़ गयी उन्हें लगा की जिस तरीके से हमारी टीम कˈलैप्स् कर गयी भारतीय टीम भी कˈलैप्स् क्र जाएगी लेकिन भारत के Angkrish Raghuvanshi और SK Rasheed अलग ही मनसूबे लेकर मैदान पर उतरे थे | इस के बाद इन दोनों खिलाड़ियों ने संभल संभल कर बल्लेबाजी की और टीम इंडिया को लक्ष्य तक पहुचा दिया और भारत को अंडर 19 एशिया कप का चैंपियन बना दिया |
C. H. A. M. P. I. O. N. S 🏆
— BCCI (@BCCI) December 31, 2021
Congratulations and a huge round of applause for India U19 on the #ACC #U19AsiaCup triumph. 👏 👏 #INDvSL #BoysInBlue pic.twitter.com/uys39M1b64

